Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्वास्थ्य जीवन की अमूल्य निधि : डॉ. नीता मिश्रा

स्वास्थ्य जीवन की अमूल्य निधि : डॉ. नीता मिश्रा

0

अम्बेडकरनगर।  देव इंद्रावती महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने गांवों में स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। प्रथम सत्र में महाविद्यालय की चारों इकाइयों के स्वयंसेवक अपने-अपने चयनित ग्राम नीनामपुर, डिहवा, कटेहरी व अंकारीपुर पहुंचे, जहां लक्ष्य गीत के साथ वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान रंगोली बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलायी गई, ताकि संचारी रोगों से बचाव किया जा सके। द्वितीय सत्र में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष व महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. राणा रणधीर सिंह, निर्देशिका डॉ. रंजना सिंह, सचिव राजेश सिंह व प्राचार्य डॉ. ए.बी. सिंह ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

मुख्य वक्ता गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नीता मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की अमूल्य निधि है। इसे सुरक्षित रखने के लिए संतुलित आहार बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नियमित दिनचर्या, पौष्टिक भोजन व स्वच्छता से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। सुबह का नाश्ता पौष्टिक तथा रात्रि का भोजन हल्का व सुपाच्य होना चाहिए। साथ ही व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी जरूरी है। कार्यक्रम में श्रीमती शिल्पी ने डॉ. नीता मिश्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया, जबकि कीर्ति तिवारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बीरबल शर्मा, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. सुधीर पांडेय सहित डॉ. रवि सिंह राणा, डॉ. प्रभाकर तिवारी, डॉ. बलकरन यादव, डॉ. विजय शंकर पांडेय, प्रमोद मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, डॉ. मनोज मिश्र व अंबरीश कुमार सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तेजभान मिश्र ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version