Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ

अंबेडकर नगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडे तथा जिलाधिकारी अविनाश सिंह उपस्थित रहे। एमएलसी तथा जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर तथा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विशेष संचारी दस्तक अभियान एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाना है जिसके अंतर्गत डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, दिमागी बुखार तथा अन्य संचारी रोग यथा क्षय रोग, कुष्ठ रोग पर प्रभावी नियंत्रण तथा इसका त्वरित इलाज सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आशा बहुओं को घर- घर जाकर लोगों में जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित विद्यालयों के बच्चो एवं आशा संगिनी/ सहायिका एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक /कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत एमएलसी तथा जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर विशेष संचारी रोग दस्तक अभियान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार,  उप जिलाधिकारी भीटी, जलालपुर, तहसीलदार भीटी, खंड विकास अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक भीटी आशा बहु तथा बच्चे उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments