Monday, May 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहंगाई और भूमि अधिग्रहण के विरोध में 26 मई को सपा का...

महंगाई और भूमि अधिग्रहण के विरोध में 26 मई को सपा का धरना-प्रदर्शन


अयोध्या। समाजवादी पार्टी 26 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। पार्टी की ओर से महंगाई, किसानों की जमीन अधिग्रहण और पेड़ों की कटाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व सपा सांसद अवधेश प्रसाद करेंगे।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अयोध्या में बिना उचित मुआवजा दिए लोगों के घर उजाड़े जा रहे हैं। साथ ही 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण के लिए किसानों की जमीन जबरन अधिग्रहित करने का भी विरोध किया जाएगा। पार्टी ने परिक्रमा मार्ग के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई को भी गंभीर मुद्दा बताया है।

इस दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोना खरीदने संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वर्णकार समाज को कानून बनाकर व्यवस्था देने का आश्वासन दिया है।

वहीं सपा सांसद राजकुमार भाटी की ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि “ब्राह्मण देवतुल्य हैं।” उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सभी समाज और वर्गों का सम्मान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments