Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या परीक्षा पेपर लीक, स्मार्ट मीटर, पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में...

परीक्षा पेपर लीक, स्मार्ट मीटर, पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

0

अयोध्या। सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए सपा ने प्रदर्शन किया। परीक्षा पेपर लीक, स्मार्ट मीटर, पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री तेजनारायन पाण्डेय व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने किया। प्रदर्शन के उपरान्त राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट के अनुसार ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि प्रदेश के लाखों मेधावी छात्र/छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, नीट की परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा प्रणाली की सुचिता को समाप्त कर दिया है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने में सरकार अक्षम है। प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर आम उपभोक्ताओं की जेब काटी जा रही है। मीटर की तेज रफ्तार व भारी भरकम बिलों ने मध्यम और गरीब वर्ग की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध दाल तेल और अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। कमर तोड़ महंगाई के कारण गरीब परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मौके पर श्रीचंद यादव, एडवोकेट शावेज जाफरी, संजय सिंह, रियाज अहमद, सूरज वर्मा आरौनी पासवान, जेपी यादव, दान बहादुर सिंह, जगन्नाथ यादव, शक्ति जायसवाल, वीरेंद्र गौतम, अंसार अहमद, अनिल यादव, शिवांशु तिवारी, अपर्णा जायसवाल, गुड़िया राठौर, सीमा यादव, सीमा पासी, शिवबरन यादव पप्पू, तरजीत गौड़, गोपीनाथ वर्मा अमृत राजपाल, बृजेश चौहान, विजय यादव, जगदीश यादव, आशीष वर्मा, पार्षद विशाल पाल, राम भवन यादव, की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version