Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पांच शिक्षको को सपा ने किया सम्मानित

पांच शिक्षको को सपा ने किया सम्मानित

0

◆ सपा शिक्षक सभा ने किया मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान का आयोजन


अयोध्या। गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा डा. एसपी सिंह पटेल थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सभा के जिला महासचिव डा घनश्याम यादव ने किया। कार्यक्रम शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह के संयोजन में संपन्न हुआ।
समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा चुने गए पांच शिक्षक डॉ माधुरी मौर्या, कुबरा यासमीन, दयाशंकर भारतीय, संतोष कुमार यादव, एवं चंद्रकमल वर्मा को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल व कार्यक्रम के संस्थापक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी जी के नाम से यह कार्यक्रम 2012 से लगातार होता आ रहा है, जो सराहनीय है। मुख्य अतिथि ने कहा कि 2004 में एमपी इंटर कॉलेज गोरखपुर का वाकया आज भी तरोताजा है, जब तत्कालीन मुख्य सचिव मंच पर सीएम मुलायम सिंह यादव से शिक्षकों के मांग को नहीं मानने का इशारा करती रहीं, और उन्होंने यूपी बोर्ड में भी सीबीएसई के बराबर कॉपियों के मूल्याकंन के पारिश्रमिक की घोषणा कर दी।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि नेताजी ने शिक्षकों के हित के लिए अनेकों काम किए, शिक्षकों के सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 कर दिया और मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर नौकरी की सौगात दे दी। शिक्षकों के हित में नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सर्वाधिक फैसले लिये। अब शिक्षकों को पेंशन और ट्रेजरी से समय से वेतन मिल रहा है। यह भी मुलायम सिंह यादव की ही देन है, भाजपा सरकार नौकरी खत्म करना चाहती है।
महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि मौके पर प्रदेश महासचिव दादा जयशंकर पांडे जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, लीलावती कुशवाहा, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, अनिमेष प्रताप सिंह राहुल, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू बलराम मौर्य, छोटे लाल यादव राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता शावेज जाफरी,उपाध्यक्ष संजय सिंह राकेश पांडे, प्रवीण राठौर, भानु सिंह जगन्नाथ यादव वीरेंद्र गौतम, शक्ति जायसवाल विजय यादव, शिवांशु तिवारी, जेपी यादव,आकिब खान मोहम्मद सुहैल ,मंजीत यादव, शिवबरन यादव, अंसार अहमद सियाराम यादव, आकाश यादव हर्षित पाठक अजय यादव, पार्षद राम भवन यादव, कृष्ण गोपाल यादव, राम अजोर यादव जगत नारायण यादव, लल्लूर यादव अखिलेश आरोनी पासवान, ननकन यादव अनुज यादव, पंकज पांडे, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल सीमा यादव, पूजा वर्मा, पूनम गुप्ता शिक्षक सभा के विमल सिंह यादव, संत प्रसाद मिश्र मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version