Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या टाक्स फोर्स की समीक्षा बैठक में बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर...

टाक्स फोर्स की समीक्षा बैठक में बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर तैयारियों पर हुई चर्चा

0

अयोध्या, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बर्ड फ्लू की स्थिति के संबंध में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में जिले में बर्ड फ्लू की वर्तमान स्थिति, निगरानी प्रणाली, रोकथाम के उपाय तथा आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने सभी पोल्ट्री फार्म, जलाशयों, पक्षी विहारों एवं अन्य संभावित स्थानों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि संदिग्ध मामलों से नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच की जाएगी। नगर निगम एवं पंचायतों को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। आमजन को बर्ड फ्लू के लक्षणों, बचाव के उपायों तथा अफवाहों से बचने हेतु जागरूक किया जाएगा। पशुपालन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेगी। मांस व अंडे की दुकानों की नियमित जांच की जाएगी और जहां आवश्यक हो, वहां प्रतिबंधात्मक कदम उठाए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभी तक बर्ड फ्लू का कोई पुष्टि नहीं हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version