Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुप्तारघाट के दुकानदारों को उचित स्थान पर दुकान एलाट करने की सपा...

गुप्तारघाट के दुकानदारों को उचित स्थान पर दुकान एलाट करने की सपा ने किया मांग

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने गुप्तारघाट में दुकानदारों से मुलाकात किया। उन्होने बताया कि निषाद समाज के लोगों ने अपनी दुकान बनाकर रोजी रोटी का यापन कर रहे थे । लेकिन प्रशासन ने इन दुकानों को वहां से हटने के लिए कहा है क्योंकि विकास प्राधिकरण के द्वारा वह दुकान बनाई गई है। जिसकी बोली लाखों तक गई है। जिसको निषाद समाज लेने में असमर्थ है।
उन्होने कहा कि सभी दुकानदारों के जीविका का संकट है यह लोग महंगी दुकाने नहीं ले समाजवादी पार्टी पीड़ित दुकानदारों के साथ है सरकार इनकी रोजी रोटी की व्यवस्था करें। सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सरकार से मांग किया कि जहां दुकानदारों की दुकान थी वह स्थान पर रहने दिया जाए और अगर हटाया जाए तो उनको उचित स्थान पर दुकान एलाट किया जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश पटेल जिला सचिव रमाकांत यादव राजीव जैन जगदीश यादव प्रदीप निषाद भगवानदीन निषाद सपा ब्लॉक अध्यक्ष मसौधा सूरज निषाद बालकृष्ण निषाद विक्रम निषाद अंकुर निषाद गोविंद निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments