Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफर्जी चिकित्सक दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

फर्जी चिकित्सक दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अम्बेडकर नगर। अवैध क्लीनिक का संचालन कर रहे पति पत्नि को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक पखवारा पूर्व महिला ने तथाकथित चिकित्सक पर गर्भपात करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुऐ मुकदमा दर्ज करवाया था। महरूआ पुलिस ने फर्जी चिकित्सक दंपत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महरुआ गोला निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि वह करीब ढाई माह की गर्भवती थी, फर्जी चिकित्सक बिन्दु द्वारा अपने क्लीनिक पर उनका गलत इलाज कर उसकी मर्जी के बिना उसका गर्भपात कराया एवं उसकी जान को खतरे में डाल दिया उक्त घटना का विरोध करने पर अपने पति के साथ मिलकर भयादोहन कर धमकी देकर भगा दिया था। वांछित की बिन्दु व उसके पति दीपक कुमार पुत्र जोखू राम निवासी महरुआ को मुखबिर की सूचना पर महरुआ सुल्तानपुर बार्डर (पुल) के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments