Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जिले की मेरिट में दसवां स्थान पाने वाली सोनाली गुप्ता इंजीनियर बनने...

जिले की मेरिट में दसवां स्थान पाने वाली सोनाली गुप्ता इंजीनियर बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ी

0

अयोध्या। ग्रामीण क्षेत्र स्थित ग्रामोदय इंटर कॉलेज, रामपुर सर्धा की छात्रा सोनाली गुप्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 445 अंक हासिल कर 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

सोनाली गुप्ता विकासखंड पूराबाजार के पुरखेपुर गांव की निवासी हैं। उनके पिता राकेश गुप्ता किसान हैं, जबकि माता सीलम गुप्ता गृहिणी हैं। परिवार में बड़ी बहन संजना गुप्ता स्नातक के बाद तैयारी कर रही हैं। छोटी बहन शिखा गुप्ता कक्षा 12वीं और भाई समीर गुप्ता कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हैं।

सोनाली ने बिना कोचिंग के नियमित अध्ययन के जरिए यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई करने की बात कही। उनका लक्ष्य आगे चलकर इंजीनियर बनना है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहनों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य पीएन सिंह को दिया। विद्यालय में परिणाम घोषित होने के बाद छात्रा का उत्साहवर्धन किया गया, जहां परिजनों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version