Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड परिणाम घोषित, छात्राओं का बेहतर...

माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड परिणाम घोषित, छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन

0

अयोध्या। माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज, अमौना रानी बाजार का यूपी बोर्ड परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। हाईस्कूल वर्ग में प्रियांशी यादव ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सृष्टि यादव ने 93.17 प्रतिशत, आदेश श्रीवास्तव ने 92.5 प्रतिशत, आस्था पांडे ने 92 प्रतिशत, साहस यादव ने 91.3 प्रतिशत तथा मनीषा ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इंटरमीडिएट वर्ग में आर्य पांडे ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। काजल ने 84 प्रतिशत, कुमकुम ने 83.8 प्रतिशत, आकांक्षा मौर्य ने 82.4 प्रतिशत, जैनब और अंशू ने 82 प्रतिशत तथा खुशी और मीनाक्षी ने 81 प्रतिशत अंक हासिल किए।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, परिणाम के बाद विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को नियमित अध्ययन और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक और प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र पाठक, उप प्रधानाचार्य ओ पी पांडे सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version