Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादियों ने किया स्मरण, जरूरतमंदों में...

 मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादियों ने किया स्मरण, जरूरतमंदों में बांटे फल और मिष्ठान


अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर शनिवार को समाजवादी आंदोलन के प्रणेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव द्वारा नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नेताजी को नमन किया।

जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ और महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके अलावा शहर के चौक क्षेत्र में रेहड़ी पटरी संचालकों एवं दिहाड़ी मजदूरों को मिष्ठान और बड़ी बुआ स्थित यतीमखाने में बच्चों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनमें शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक घर तक पहुंचाने की व्यवस्था और किसानों के सिंचाई शुल्क माफ करना प्रमुख रहा।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी ने पिछड़े वर्गों को सामाजिक एवं राजनीतिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कारण उत्तर प्रदेश की राजनीति में सामाजिक न्याय की विचारधारा मजबूत हुई।

इस मौके पर महासचिव हामिद जाफर मीसम,प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मो हलीम पप्पू, डाक्टर घनश्याम यादव, अपर्णा जायसवाल, शादाब खान, राजनाथ यादव,अजय यादव, वीरेंद्र गौतम, अनस खान, सुनील तिवारी,ओपी पासवान, विद्याभूषण पासी, अंसार अहमद बब्बन, गोविंद यादव, इश्तियाक खान, सगिर खान, इफ्तिखार,मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments