अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा के पावन अवसर पर रामनगरी में सेवा व समर्पण की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए श्रीरामायसेवाट्रस्ट द्वारा देवकाली भीखापुर में भव्य सेवा कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का शुभारंभ पूर्व महापौर ऋषिकेशउपाध्याय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेशपाण्डेयबादल तथा ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्रसिंह ने भगवानश्रीरामवमहाबलीहनुमान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयाः का सामूहिक उच्चारण वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता रहा।
सेवा कैम्प में परिक्रमार्थियों के लिए चाय-पानी, विश्राम स्थल, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, मेडिकल कैम्प और मोबाइल टॉयलेट जैसी उत्कृष्ट सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और चाय पीकर ‘जयश्रीराम’ के जयघोष के साथ परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ चले।
पूर्व महापौर ऋषिकेशउपाध्याय ने कहा— “परिक्रमाकेवलधार्मिकअनुष्ठाननहीं, बल्किजनसेवाकाअवसरहै।सेवाहीसच्चीसाधनाहै।” पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेशपाण्डेयबादल ने कहा— “रामनगरीकीआत्मासेवाऔरसमर्पणमेंबसतीहै।यहीभावनाहमेंसमाजकेप्रतिउत्तरदायीबनातीहै।” वहीं शिवेंद्रसिंह ने कहा— “परिक्रमामार्गपरश्रद्धालुओंकीसुविधाहीहमाराधर्महै।सेवाभावसेकियागयाप्रत्येककार्यप्रभुश्रीरामकोसमर्पितहै।”
दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ कैम्प में उमड़ती रही। रामनामकेजयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सेवा में भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, व्यापारी नेता शिवमशुक्ला, बाबूरामयादव सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक निष्ठा से जुटे रहे।