Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरथल सेना में लेफ्टिनेंट बनी श्रेया, जिले का नाम किया रोशन

थल सेना में लेफ्टिनेंट बनी श्रेया, जिले का नाम किया रोशन


अंबेडकर नगर। ग्राम पंचायत जैतपुर के मजरे पुरवा टिकरी, चौबाना की बेटी श्रेया चौबे ने भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का मान बढ़ाया है। श्रेया की सफलता से न केवल परिवारजन बल्कि पूरा गांव और क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

श्रेया के पिता रामआशीष चौबे ने 30 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा की है और वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर जिले में एक इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। परिवार की इस गौरवशाली पृष्ठभूमि से प्रेरित होकर श्रेया ने अपनी शिक्षा एयरफोर्स स्कूल से पूरी की। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने भारतीय थल सेना के शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल एंट्री में चयन पाकर यह उपलब्धि हासिल की।

लेफ्टिनेंट बनने की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने कहा कि श्रेया की सफलता क्षेत्र की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है। परिजनों ने भी गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि श्रेया ने पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments