Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए हुई समीक्षा बैठक

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए हुई समीक्षा बैठक


अयोध्या। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को तेज गति देने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों और यूपिनेडा के इम्पैनल्ड वेंडर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने की।

बैठक में विद्युत विभाग, ब्लॉक विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, पीओ नेडा, पीओ डूडा, डीसी मनरेगा, नाबार्ड व विभिन्न बैंकों के जिला प्रबंधकों ने भाग लिया। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना का लाभ केवल शहर तक सीमित न रहकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचे। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को लक्ष्यों के निर्धारण और त्वरित क्रियान्वयन के आदेश दिए गए।

पीओ नेडा प्रवीण नाथ पांडेय ने बताया कि जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें। वहीं, बैठक में वेंडर्स के कार्यों की समीक्षा हुई और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने योजना से लाभान्वित उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। सम्मान पाने वालों में राम उजागर दास जी महाराज, शिव बख्श सिंह, डिंपल सिंह, अमर कुमार, आलोक खरे, वंदना तिवारी, चंद्र भूषण तिवारी, संदीप कुमार सक्सेना, चंद्रेश यादव, संध्या सिंह, निकहत सीमा सिंह और दुर्गावती शामिल रहे।

बैठक में वसुधा फाउंडेशन, सोलेक्सा सर्विसेज प्रा. लि., श्रीराम एंटरप्राइजेज, एग्जाजोल व सन आर्चर से प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी विभाग मिलकर इसे सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments