◆ विघ्नेश्वर मंदिर ककरही बाजार में हुआ पांच कन्या का विवाह
अयोध्या। महाशिवरात्रि के पर्व की शिव बारात धूमधाम से निकली। रात करीब 8 बजे भगवान शिव रथ पर सवार होकर मां पार्वती से विवाह करने के लिए चले। भक्त बैंड बाजे के साथ नाचते-गाते रथ के पीछे चल पड़े। लोगों की भीड़ सड़कों पर देखने के लिए निकल पड़ी। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। रास्ते में जगह-जगह पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया था।

परिक्रमा मार्ग ककरही बाजार स्थित प्राचीन विघ्नेश्वर मंदिर में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पार्षद दिलीप यादव ने विभिन्न स्थानों से आई शिव बारात का फूल मालाओं औऱ शिवजी की आरती उतारकर सभी बारातियों का भव्य स्वागत किया। मंदिर मे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें पांच कन्याओं के विवाह की रस्म निभाई गईं।
