Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शिल्पी और यश पाठक...

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शिल्पी और यश पाठक का हुआ चयन

मिल्कीपुर, अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कर्मडांडा की छात्रा शिल्पी रावत पुत्री उमाशंकर रावत तथा छात्र यश पाठक पुत्र अजय पाठक का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ है। छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रतिमाह एक हजार छात्रवृत्ति दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में चयनित छात्र छात्राओं को इंटरमीडिएट तक शिक्षा ग्रहण करने हेतु 4 वर्षों के लिए 48 हजार रूपया दिया जाएगा। इनके चयन पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कर्मडांडा के शिक्षकों तथा बच्चों के अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है। शिक्षकों ने बताया कि जल्द ही दोनों बच्चों को विद्यालय में सम्मानित किया जाएगा जिससे अन्य बच्चे भी इनसे प्रेरणा प्राप्त कर परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। इस विद्यालय का पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा है जिसमें यहां के चार बच्चों ने सफलता प्राप्त किया था। परीक्षा में चयनित छात्र-छात्रा को प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी, शिक्षिका प्रतिमा रानी श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, अनुदेशक वकार अहमद, कुमारी छाया, राजकुमार, छाया अग्रवाल, ग्राम प्रधान मुकेश पंडित, उमाशंकर रावत समेत विद्यालय के समस्त स्टाफ ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments