Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखून के नाम पर वसूले गए सात हजार, तीमारदार ने दी लिखित...

खून के नाम पर वसूले गए सात हजार, तीमारदार ने दी लिखित शिकायत


अयोध्या। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक से खून उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध वसूली का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस संबंध में एक तीमारदार ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है। मामले को गंभीर मानते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराने की बात कही है।

जिला अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज शगुन के परिजनों का आरोप है कि खून की आवश्यकता पड़ने पर सोमवार को ब्लड बैंक पहुंचने पर वहां तैनात कर्मचारियों ने असहयोगपूर्ण व्यवहार किया। मरीज की बहन शिवांगी सिंह , निवासी रामपुर अमावां सूफी, थाना खंडासा ने बताया कि स्टाफ ने डोनर लाने पर ही खून देने की बात कही। जब उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का संपर्क नंबर और कार्यालय का पता पूछा, तो कर्मचारियों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया।

परिजनों के अनुसार मजबूरी में उन्हें बाहर से सात हजार रुपये देकर खून खरीदना पड़ा, जिसके बाद ही मरीज का इलाज शुरू हो सका। मंगलवार को पीड़ित परिवार ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक राजेश सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने वार्ड में पहुंचकर मरीज का हाल जाना और परिजनों से बातचीत की। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है और जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments