Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगोवध के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंश संग सात गिरफ्तार,...

गोवध के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंश संग सात गिरफ्तार, तीन पिकअप वाहन बरामद

अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंश को बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके से तीन पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं। घटना शुक्रवार की रात की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम नूरपुरकला सर्विस रोड तालाब के पास मुखबिर खास की सूचना पर थाना कटका पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन पिकअप वाहनों को रोका। जांच के दौरान तीनों वाहनों में अलग-अलग गोवंश पशु लदे पाए गए, जिन्हें काटने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। मौके से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। ई-चालान एप्लीकेशन से जांच करने पर एक पिकअप वाहन की नंबर प्लेट में रजिस्ट्रेशन नंबर में गड़बड़ी भी पाई गई।

गिरफ्तार आरोपियों में आबिद अहमद पुत्र लूटन नट निवासी बलिया, आशाराम यादव निवासी आलापुर, सेवाराम यादव निवासी आलापुर, अनिल कुमार निवासी बसखारी, रामबचन यादव निवासी मऊ, बीरबल कुमार निवासी मऊ तथा गगनदीप निवासी मऊ शामिल हैं। पुलिस ने तीनों पिकअप वाहनों समेत तीन गोवंशो को अभिरक्षा में ले लिया।
इस संबंध में थाना कटका में गोवध निवारण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी आबिद अहमद उर्फ पप्पू के विरुद्ध पूर्व में भी गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में थाना कटका पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में गोवध व अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments