Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासात दिवसीय ओपेन क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

सात दिवसीय ओपेन क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन


अयोध्या। उर्मिला डिग्री कॉलेज कोटसराय में सात दिवसीय ओपेन क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूवात  मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह उर्फ़ बबलू ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में जिले की 24 टीमों भाग ले रही है। टूर्नामेंट के आयोजक संदीप सिंह ने बताया कि विजेता टीम को 35000 रूपये तथा उपविजेता को 21000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होनें बताया कि उर्मिला डिग्री कॉलेज मे लिटिल स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट टीम के सौजन्य से सात दिवसीय ओपेन क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला आयोजन किया जा रहा। टूर्नामेंट ने अभी तक 24 टीमों ने भाग लिया है। टूर्नामेंट का समापन पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू के द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर उर्मिला डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह सूर्या, चंद्र भास्कर यादव, कोट सराय के पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह, आशीष सिंह, केडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक परशुराम यादव, प्रधान हुसेपुर सचिन कुमार, अभय प्रताप सिंह, रामजी सिंह,चंदन सिंह, प्रियांशु सिंह, डॉक्टर राजकुमार, मोहनलाल, रामनयन पाल, दीप नारायण यादव,संदीप सिंह, शिवकुमार यादव, हेमंत कुमार मौर्य,गिरजा शंकर त्रिपाठी, मोहम्मद निशार खान, संत कुमार उर्फ ज्ञानू,अर्जुन कुमार,सतीश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments