Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


आलापुर अंबेडकर नगर ।राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की किरन वर्मा पत्नी जितेंद्र वर्मा निवासी कियामपुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। आत्महत्या की सही वजह जानकारी नहीं हो पा रही है। घर में सास, ससुर और बहू के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति नहीं था। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में कोई झगड़ा तो नहीं था, हो सकता है पति से मोबाइल फोन पर कुछ वार्ता हुई हो। किरन का मायका महजी देवारा महाराजगंज थाना क्षेत्र में था। किरन की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। मायके पक्ष के आने के उपरांत दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकल गया।

 इस विषय में क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि आत्महत्या की सही वजह जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी कोई भी तहरीर नहीं मिली है, यदि तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments