Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा कार्यालय में हुई केन्द्रीय बजट पर संगोष्ठी का आयोजन

भाजपा कार्यालय में हुई केन्द्रीय बजट पर संगोष्ठी का आयोजन

0

◆ नये विजन के साथ विकास की अवधारणा को सम्बल प्रदान करेगा केन्द्रीय बजट – संजय राय


◆ केन्द्रीय बजट समाज के हर वर्ग की आकांक्षा को करेगा पूरा – लल्लू सिंह


अयोध्या। केन्द्रीय बजट 2025-26 पर भाजपा कार्यालय सहादतगंज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा केन्द्र सरकार के वर्ष 2025-26 बजट के बारे में चर्चा की गई। बजट की जमकर सराहना की गई। प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट महिलाओं, किसानों, गरीबों व युवाओं के सुन्दर भविष्य की रुपरेखा तय करेगा। यह नये विजन के साथ विकास की अवधारणा को सम्बल प्रदान करेगा। बजट के माध्यम से हर वर्ग को सशक्त बनाने की योजना सरकार ने प्रस्तुत की है। केन्द्रीय बजट में नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर स्लैब लागू नहीं होगा। इससे मध्यम वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बजट पीएम मोदी के मिशन 2047 की अहम कड़ी साबित होगा। यह समाज के हर वर्ग की आकांक्षा को पूरा करेगा। देश की अर्थव्यवस्था को इससे काफी सम्बल मिलेगा। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बजट पूरी तरह से लोककल्याणकारी है। जिसमें सर्वांगीण विकास की अवधारणा समाहित है। गरीबों, किसानो, महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दी गयी है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव़ ने कहा कि बजट समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा। सबका साथ सबका विकास की अवधारणा और मजबूत होगी। प्रत्येक नागरिक को हर दृष्टि सशक्त बनाने की ओर बजट एक अहम कड़ी साबित होगा। संगोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पांडे बादल, अशोक कसौधन, राघवेन्द्र पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, डा राकेश मणि त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्र, आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला, बब्लू मिश्र, बड़ी संख्या में व्यापारी, अधिवक्ता तथा शिक्षक वर्ग की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version