◆ संतों के साथ मुख्यमंत्री ने खींचा रामरथ, पुष्पवर्षा और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा सरयू तट
अयोध्या । सरयू तट के समीप जब पुष्पक विमान रूपी हेलीकाप्टर से प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूप उतरे तो उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ जोड़कर खड़े थे। प्रभु के आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम को माला पहनाकर और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। हाथों में पुष्प, आंखों में श्रद्धा और होठों पर रामनाम लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दीपोत्सव के इस दृश्य ने त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृतियों को जीवंत कर दिया।
संतों के साथ मुख्यमंत्री ने खींचा रामरथ, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
