पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बजट पीएम मोदी के मिशन 2047 की अहम कड़ी साबित होगा। यह समाज के हर वर्ग की आकांक्षा को पूरा करेगा। देश की अर्थव्यवस्था को इससे काफी सम्बल मिलेगा। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बजट पूरी तरह से लोककल्याणकारी है। जिसमें सर्वांगीण विकास की अवधारणा समाहित है। गरीबों, किसानो, महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दी गयी है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव़ ने कहा कि बजट समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा। सबका साथ सबका विकास की अवधारणा और मजबूत होगी। प्रत्येक नागरिक को हर दृष्टि सशक्त बनाने की ओर बजट एक अहम कड़ी साबित होगा। संगोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पांडे बादल, अशोक कसौधन, राघवेन्द्र पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।