Sunday, September 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएसडीएम ने चार लेखपाल क्षेत्र में किया फेर बदल

एसडीएम ने चार लेखपाल क्षेत्र में किया फेर बदल

मिल्कीपुर, अयोध्या। तहसील मिल्कीपुर क्षेत्र में कार्यरत चार लेखपाल क्षेत्रो में फेरबदल का आदेश उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर द्वारा 5 दिसंबर को किया गया। कुचेरा न्याय पंचायत का कार्य देख रहे लेखपाल अजीत कुमार यादव को गौहन्ना कानूनगो,तथा कर्मडांडा , जगदंबा प्रसाद गौहन्ना कानूनगो को कुचेरा व ग्राम सभा सेवरा , बलदेव प्रसाद तिवारी को मिल्कीपुर से इनायत नगर ,ईटगांव ,उधुई तथा दिनेश कुमार पांडे को कुरावन खानपुर , अंजरौली को सम्बद्ध करते हुए तैनाती की गई है उक्त आशय की जानकारी देते हुए एसडीएम मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह ने बताया कि सभी को अपने अपने आवंटित एवं सम्बद्ध क्षेत्र का कार्य संपादित करने का आदेश दे दिया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को भी लेखपालों के कार्य क्षेत्र के बदलाव के आदेश से अवगत करा करते हुए आदेश की प्रतिलिपि भेज दी गई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments