अयोध्या। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में जिले के विद्यालयों का प्रदर्शन शानदार रहा। उदया पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, जहां 27 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक और 65 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। उदया पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या गुप्ता ने 98.6% अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय रेगुलर पढ़ाई, टीचर्स की गाइडेंस, माता-पिता के त्याग और स्कूल के शिक्षकों के निरंतर सहयोग को दिया। सौम्या का सपना जेई की पढ़ाई करके इंजीनियर बनने का है। उनके पिता अनुराग गुप्ता बिजनेसमैन हैं और मां मीना गुप्ता शिक्षिका हैं, जिन्होंने बचपन से ही सौम्या को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया.
97.8% अंकों के साथ रश्मि सिंह जिले में तीसरे स्थान पर, आईएएस बनकर करना चाहती हैं देश सेवा
