Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई


अयोध्या में सरदार पटेल के नाम पर चौराहे का नामकरण और प्रतिमा लगाने की मांग


अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दर्शननगर रोड स्थित पटेल भवन में पटेल प्रगति समिति के बैनर तले भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सरदार पटेल के योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कैलाश प्रताप वर्मा और गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने शिरकत की। विधायक अभय सिंह ने इस अवसर पर पटेल भवन के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया और उपस्थित जनसमूह को एकता, दृढ़ता और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को अपनाने का आह्वान किया।

स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। वहीं, जादूगर राठी जी ने अपने जादुई प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पटेल प्रगति समिति के मीडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष डॉ. एम.पी. वर्मा ने बताया कि समिति ने प्रशासन से आग्रह किया है कि अयोध्या क्षेत्र के किसी प्रमुख चौराहे का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा जाए और उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि नई पीढ़ी को उनके योगदान की प्रेरणा मिल सके।

इस अवसर पर डॉ. आर.के.पी. सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, डॉ. ओमप्रकाश चौधरी, राजेश कुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के पदाधिकारियों ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments