Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमिश्रौलिया में सड़क हादसा: बाइक उछलने से युवक की मौत, साथी घायल

मिश्रौलिया में सड़क हादसा: बाइक उछलने से युवक की मौत, साथी घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के पास बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में बारात में जा रहे दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। सड़क पर पड़े गड्ढे के कारण तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई और दोनों सवार दूर जा गिरे।

मृतक की पहचान अनूप यादव (23) निवासी धीमालपुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके साथ जा रहा साथी विवेक राजभर, निवासी धीमालपुर पवई, हादसे में मामूली रूप से घायल हुआ है। दोनों युवक प्रतापपुर खुर्द में एक बारात में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।

जानकारी के अनुसार मिश्रौलिया गांव के पास सड़क पर अचानक गड्ढा आने से बाइक जोरदार तरीके से उछल गई, जिससे अनूप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं विवेक बाइक सहित सड़क किनारे खेत में जा गिरा, जिससे उसे हल्की चोटें आईं।

घटना के बाद विवेक ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों द्वारा जानकारी मिलने पर कटका पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments