Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर कड़ी...

सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

0

अंबेडकर नगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, महिला कल्याण, मत्स्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज, पीएम आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम, कृषि, लोक निर्माण तथा अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्याओं के समाधान के उपरांत उनकी प्रविष्टि अनिवार्य रूप से संबंधित पोर्टल पर दर्ज की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने हेतु सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन विभागों की रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पर संतोषजनक नहीं है, उन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निरंतर बेहतर कार्य से जनपद की रैंकिंग में सुधार होगा और शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं की पहुँच आमजन तक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित होगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version