Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण...

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

0

अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना की प्रगति एवं लंबित आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई। उपायुक्त उद्योग प्रभात रंजन शुक्ला ने अभियान की अद्यतन स्थिति एवं विगत वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने आवेदन पत्रों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सीएससी केंद्रों एवं प्रशिक्षण संस्थाओं को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम फेलो को निर्देशित किया कि जिन बैंक शाखाओं में आवेदन लंबित हैं, वहां प्रतिदिन जाकर मामलों का शीघ्र निस्तारण कराएं।

जिलाधिकारी ने बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों से पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक योजना से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने अकारण आवेदन लंबित रखने वाले बैंकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में पीएम सूर्यघर योजना की भी समीक्षा की गई तथा वेंडरों, विद्युत विभाग एवं बैंक अधिकारियों को योजना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version