Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या वरासत आवेदन में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को नोटिस, वेतन...

वरासत आवेदन में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को नोटिस, वेतन रोका

0
ayodhya samachar

अयोध्या। वरासत आवेदन के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बीकापुर ने राजस्व निरीक्षक तोरोमाफी घनश्याम लाल एवं लेखपाल कटारी सुश्री सविता यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों कर्मचारियों का मई माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।

उप जिलाधिकारी बीकापुर ने बताया कि ग्राम तरहरा निवासी शिवकुमार द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी कि उनके वरासत आवेदन को बिना जांच निरस्त कर दिया गया। मामले की जांच अपर नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या द्वारा कराई गई, जिसमें पाया गया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा-33 में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित गाटों को सरसरी तौर पर विवादित बताते हुए प्रकरण तहसीलदार न्यायालय भेज दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी ने दोनों कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समय से जवाब न देने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version