Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सेवानिवृत्त दरोगा का निधन, गांव में शोक की लहर

सेवानिवृत्त दरोगा का निधन, गांव में शोक की लहर

0

जैतपुर अंबेडकर नगर।  तहसील क्षेत्र के दुल्हूपुर न्याय पंचायत के फुलवारी गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा मुनीलाल रावत का शनिवार को बाराबंकी में हृदयाघात से निधन हो गया। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही फुलवारी गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार मुनीलाल रावत पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह बाराबंकी में परिवार के साथ रह रहे थे। शनिवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।

निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। बसपा के अयोध्या मंडल प्रभारी रामनयन निषाद, डॉ. दयाराम राजभर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तिलकधारी गौतम तथा भाजपा नेता संजय सिंह समेत कई लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version