Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इको क्लब फॉर मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत विश्व ओजोन दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल, पेन एवं कॉपी देकर सम्मानित किया गया।

क्विज प्रतियोगिता में कक्षा सात की असरा मरियम, तसमिया फातमा व मस्तूर फातमा, पोस्टर प्रतियोगिता में उजमा खातून, इफ्फत व सिदरा तथा नारा लेखन में शिफा खातून, असरा फातमा व साक्षी को पुरस्कृत किया गया। वहीं कक्षा आठ की जिकरा एरम, इकरा फातमा व काव्या गौड़ तथा कक्षा छह की अकदस फातमा व अदीफा अशरफ को भी सम्मानित किया गया।

बैठक में विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। समिति के उपाध्यक्ष मोहम्मद खोबैब ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। अध्यक्ष सेरातुन्निसा ने छात्राओं के लिए खेल मैदान की आवश्यकता बताते हुए मैदान के चारों ओर बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल बेहद जरूरी है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने दोनों समस्याओं से शासन को पुनः अवगत कराने का आश्वासन दिया। समिति सदस्यों ने सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय में बेहतर शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों की सराहना की।

इस अवसर पर मोहम्मद अशरफ, सिराज, निजाम अशरफ, पार्वती, शर्मिला, सीमा, शहनाज, लक्ष्मी देवी, शारदा देवी आदि मौजूद रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version