अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने नाका हनुमानगढ़ी श्री हनुमत नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। समिति द्वारा दूसरे अध्यक्ष पद की घोषणा जल्द ही कि जाएगी।
विगत कई वर्षों से हनुमत नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पद पर होने के कारण अपनी जिम्मेदारी लगातार निभाते रहे। लेकिन निजी कारणों से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उक्त जानकारी देते हुए राजेश सिंह ने बताया कि पद छोड़ने के बाद भी भक्ति भाव से जो सहयोग हो सकेगा करते रहेंगे।