Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआगामी तीन नवंबर को पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित सर्वधर्म धर्म...

आगामी तीन नवंबर को पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित सर्वधर्म धर्म सामूहिक विवाह के लिए 14 सितंबर को होगा पंजीयन


बसखारी अंबेडकर नगर। आगामी तीन नवंबर को प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन की दूसरी तिथि आगामी 14 सितंबर को निर्धारित है। इससे पहले  बसखारी स्थित ट्रस्ट के कार्यालय पर संपन्न हुए रजिस्ट्रेशन में सात हिंदू व एक मुस्लिम परिवार सहित कुल आठ वैवाहिक जोड़े अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन नवंबर को आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गरीब परिवार की बेटियों की शादी शाही अंदाज में कराने के क्रम में 21 जोड़ो का चयन किया जाना है। जिसमें अभी तक आठ जोड़ों ने अपना पंजीकरण कराया है।अगली पंजीकरण की तिथि 14 सितंबर निर्धारित की गई है। ट्रस्ट के द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ शरद यादव की माता प्रभावती देवी की स्मृति एवं अल्पआयु में दिवंगत पत्नी श्रद्धा यादव एवं ट्रस्ट के संरक्षक दिवंगत शुजात अली को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित किया जाएगा। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए किया जा रहा एक सराहनीय प्रयास है। सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर ट्रस्ट संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव, उपाध्यक्ष अमित कुमार,महासचिव मोहम्मद कलाम, डॉ गंगाराम गौतम,डॉ आर एस मौर्य , डॉ अरविंद मौर्या, डॉक्टर शोएब, डॉ एम एल मानिकचंद, सैयद अजीज अशरफ, पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंत लाल कनौजिया, कोषाध्यक्ष जावेद राइन, सचिव मोहम्मद इरफान, मोहम्मद नदीम खान, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अहमद, पवन कुमार, सूरज सोनी, पवन जयसवाल, कुणाल सोनी,  मोहम्मद अहमद अंसारी, गप्पू चौधरी, मोहम्मद अहमद अंसारी सहित आदि कई अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।बता दे कि प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा विगत कई वर्षों से तीन नवंबर को सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 21 निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी रजवाड़ों की भांति शाही अंदाज में कराई जाती रही है।जो इस वर्ष भी आगामी तीन नवंबर को ट्रस्ट के द्वारा सुनिश्चित  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments