Home News प्रदेश राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ को द्वितीय...

राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ को द्वितीय पुरस्कार

0

लखनऊ। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-3), लखनऊ की वर्ष 2025-2026 की द्वितीय अर्द्धवार्षिक बैठक दिनांक 19 नवंबर 2025 को आयोजित की गई, जिसमें अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक के राजभाषा प्रगामी प्रयोग की समीक्षा की गई। इस समीक्षा में कुल 74 सदस्य कार्यालयों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन उपरांत राजभाषा के प्रयोग और प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
बैठक में यह उल्लेख किया गया कि कार्यालय ने न केवल आधिकारिक कार्य में हिंदी का उल्लेखनीय उपयोग किया, बल्कि कर्मचारियों में राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। तिमाही कार्यशालाओं के सफल संचालन के लिए भी कार्यालय को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ की ओर से सहायक पासपोर्ट अधिकारी संजीव सक्सेना, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी लकी सिंह एवं श्वेतांक सक्सेना उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पुरस्कार को राजभाषा हिंदी के संवर्धन और संचालन में टीम के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया। कार्यालय ने भविष्य में भी राजभाषा हिंदी के अधिकतम और प्रभावी कार्यान्वयन का संकल्प दोहराया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version