Sunday, June 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र


अयोध्या। राममंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद की जांच के लिए गठित एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने कहा कि जांच में जो भी कमियां सामने आएंगी, उनके निराकरण के लिए समिति अपनी संस्तुतियां देगी और ट्रस्ट स्तर पर चर्चा के बाद उनका कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में नृपेन्द्र मिश्र ने प्रदेश सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार ने 24 घंटे से भी कम समय में एसआईटी का गठन कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच समिति में मण्डलायुक्त, सीबीआई में लंबे समय तक कार्य कर चुके आईजी स्तर के अधिकारी तथा वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ को शामिल किया गया है, जिससे निष्पक्ष और प्रभावी जांच की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जांच के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया है तथा सात दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे और जहां भी कमियां पाई जाएंगी, उनके सुधार के लिए समिति सुझाव देगी। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में उन सुझावों पर चर्चा होगी और आवश्यक निर्णय लेकर उन्हें लागू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments