◆ हाईटेक टेक्नोलॉजी पर 360 डिग्री तक घूमता है चलचित्र
अयोध्या। सरकार रामनगरी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। देश-विदेश से अयोध्या आने वाले भक्तों को श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के दौरान किये गए संघर्षों की गाथा थ्रीडी वीडियो के जरिये दिखाई जा रही है। सिर्फ 9 मिनट के वीडियो में ही श्रद्धालु श्रीराम के जीवन उतार चढ़ाव को देखकर भाव-विभोर हो जा रहे हैं। इसके लिए हनुमान गढ़ी के पास राज द्वार पार्क में दुर्लभ दर्शन केंद्र की स्थापना कराई गई है।
