Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: बुलेट सवार की मौत, एक गंभीर

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: बुलेट सवार की मौत, एक गंभीर

जलालपुर अम्बेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर-अकबरपुर रोड पर बुधवार रात एक बेकाबू ट्रेलर ने कहर बरपा दिया। अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने आ रहे चार पहिया वाहन, बाइक और ठेले को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात लगभग नौ बजे मड़ैया मोड़ के पास अकबरपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। सबसे पहले उसने एक कार को टक्कर मारी, जिससे कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हालांकि, कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
इसके बाद ट्रेलर ने मालीपुर की ओर से आ रहे बुलेट सवार रोमित सिंह 35 वर्ष पुत्र दिनेश सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अंडे का ठेला लेकर जा रहे नंदापुर निवासी संतराम के पुत्र को भी ट्रेलर ने रौंद दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रोमित सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है।
एसओ मालीपुर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार ट्रेलर की तलाश की जा रही है।
बताया गया कि मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और उसका एक दो वर्षीय पुत्र है। मृतक के बड़े भाई राजीव सिंह पूर्व प्रधान हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments