Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर पुलिस की कार्यशैली पर...

चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और मामलों के खुलासे में हो रही देरी को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही वारदातों के बावजूद पुलिस के हाथ खाली रहने से कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या खुलासा नहीं हो सका है।

हाल ही में पंथीपुर गांव के पास स्थित बालाजी ज्वैलर्स की दुकान में रात के समय लाखों रुपये की चोरी हुई थी। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी है। इससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

वहीं, कैथा ग्राम सभा में पिछले करीब डेढ़ महीने के दौरान छोटी-बड़ी मिलाकर लगभग दस चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद किसी भी मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।

इसके अलावा जलालपुर कस्बे के सराय चौक स्थित एक अमूल डेयरी की दुकान में हुई चोरी के मामले में दुकानदार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया था। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान होने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और उनके खुलासे में विफलता के कारण आम लोगों का पुलिस पर भरोसा प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं। लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामलों की समीक्षा कर चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version