Monday, June 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर में संवाद जनकल्याण शिविर शुरू, मोदी सरकार के 12 वर्षों की...

जलालपुर में संवाद जनकल्याण शिविर शुरू, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं


जलालपुर, अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड जलालपुर में रविवार को तीन दिवसीय ‘संवाद जनकल्याण शिविर’ का शुभारंभ हुआ। 14 से 16 जून तक चलने वाले इस शिविर में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सुशासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा जिलामंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के—डबल इंजन सरकार, विकास की गति’ अभियान के तहत यह आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा लोगों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अमरनाथ सिंह, संजय सिंह, डॉ. शिवपूजन वर्मा, वीडीओ दिनेश राम, एडीओ बृजेश तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, रुद्र, कृष्णा अग्रहरि, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, बेचन पांडे, देवेश मिश्र, रविंद्र भारती, सुरेश गुप्त, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष दीपचंद सोनी, अरुण मिश्र, अशोक सिंह, विकास निषाद, सोनू गौड़, गजेंद्र चौहान, दीपक अग्रहरि एवं लालचंद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments