अयोध्या। बीकापुर के भारती इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्जवलन तथा झंडा रोहण कर दूसरे दिन की प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। उन्होंने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचने पर पूर्व सांसद का आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा मार्ल्यापर्ण व अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया गया।
