Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा में बदल सकते है कई जिलों के अध्यक्ष, अयोध्या में क्या...

भाजपा में बदल सकते है कई जिलों के अध्यक्ष, अयोध्या में क्या होगा और कौन है रेस में

अयोध्या। महाजनसम्पर्क अभियान समाप्त होने के बाद अब भाजपा द्वारा प्रदेश में आधे के लगभग जिलों में जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष बदलने की संकेत मिल रहे है। जिसको लेकर कई जिलों में दावेदारों ने प्रदेश कार्यालय में दस्तक देना प्रारम्भ कर दिया है। अयोध्या में जिलाध्यक्ष व महानगर की कुर्सी में बदलाव होगा अथवा वर्तमान पर पार्टी पुनः भरोसा जतायेगी। इस ओर राजनैतिक दिग्गजों का ध्यान केन्द्रित है।
अयोध्या जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर वर्तमान में संजीव सिंह है। महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभिषेक मिश्रा सम्हाल रहे है। हालांकि अयोध्या जनपद में जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का कार्यकाल काफी अच्छा बताया जा रहा है। चुनाव में जीत व संगठनात्मक दृष्टि से भी दोनों से नेतृत्व की कोई नाराजगी सामने नहीं आयी है। इसलिए इनके उपर पार्टी का भरोसा कायम रह सकता है। वहीं जिलाध्यक्ष की रेस में जिला शासकीय अधिवक्ता से रिटायर हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय व जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू का नाम आ रहा है। महानगर अध्यक्ष के अन्य दावेदारों में वासुदेव मौर्या, प्रतीक श्रीवास्तव, डा राकेश मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्रा व अरविंद सिंह का नाम सूत्रों के अनुसार चल रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी है। जिसमें पार्टी की प्राथमिकता प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को लेकर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments