Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर अवधी शैली व आध्यात्मिक...

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर अवधी शैली व आध्यात्मिक स्वागत की तैयारी


अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अयोध्या धाम में प्रथम आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप देने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप स्वागत की रूपरेखा तय की गई है।

महानगर की सीमा सहादतगंज पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में स्वागत किया जाएगा। निषादराज चौराहे पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत शंखध्वनि और स्वस्तिवाचन के बीच किया जाएगा। इस अवसर पर 501 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन किया जाएगा, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। इसके साथ ही मार्ग की दोनों पटरियों पर 501 मीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

बस स्टेशन स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ‘बादल’ के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां अवधी लोकसंगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया जाएगा।

स्वागत तैयारियों को लेकर महानगर के कई स्वागत स्थल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ने महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का अयोध्या आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है।

मौके पर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, हरभजन गौड, अमल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments