Sunday, September 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपी एम श्री विद्यालय में ड्यूटी पर तैनात पी आर डी जवान...

पी एम श्री विद्यालय में ड्यूटी पर तैनात पी आर डी जवान ने की खुदकुशी


​अंबेडकर नगर। जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के खासपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय में रात्रि ड्यूटी पर तैनात प्रांतीय रक्षक दल के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची।

​जवान का शव पंखे के सहारे गमछे से लटका हुआ था। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी और एफएसएल टीम के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जवान गत एक सितंबर से यहाँ अपनी सेवा दे रहा था।क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। पुलिस द्वारा घटना के विभिन्न पहलुओं और कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments