◆ दीप मालिकाओं से सजेगा मंदिर परिसर व पौराणिक कुंड
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवान श्री राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में विशेष पूजन अर्चन तैयारी है। महंत सुनील पाठक के अनुसार देश के विभिन्न मठ-मंदिरों में आरती, कीर्तन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान होगा। रामलला की कुलदेवी के मंदिर में रामोत्सव को लेकर विशेष पूजन का आयोजन किया जाएगा । 21 जनवरी से अखंड रामायण पाठ का प्रारम्भ होगा। 22 जनवरी को हवन पूजन के बाद भंडारे आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर व पौराणिक कुंड पर दीपों का जलाए जाएंगे ।
