Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रमज़ान जुलूस और अलविदा नमाज़ की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

रमज़ान जुलूस और अलविदा नमाज़ की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

0

अयोध्या। रमज़ान के पवित्र माह में निकलने वाले जुलूसों और अलविदा की नमाज़ को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में कोतवाली नगर में सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के बाद जानकारी देते हुए सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि 9, 10 और 11 मार्च को रमज़ान के अवसर पर जुलूस निकाले जाएंगे। कोतवाली नगर क्षेत्र में कुल 10 जुलूस प्रस्तावित हैं। इन जुलूसों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अलविदा की नमाज़ को लेकर भी सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। प्रशासन की ओर से ईदगाहों का दौरा कर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। जहां-जहां नमाज़ अदा की जाएगी, उन स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनज़र संवेदनशील बिंदुओं की चेकिंग भी की गई है।

बैठक में रमज़ान जुलूसों के दौरान सामने आने वाली संभावित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इसमें जुलूस मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी और नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

पुलिस प्रशासन ने सभी से अपील की कि रमज़ान और ईद के अवसर पर आपसी सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version