Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बम की फर्जी सूचना से हलकान रही पुलिस, दो घंटे स्टेशन पर...

बम की फर्जी सूचना से हलकान रही पुलिस, दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही किसान एक्सप्रेस

0

अयोध्या। रुदौली क्षेत्र के पटरंगा रेलवे स्टेशन पर किसान एक्सप्रेस (फिरोजाबाद-धनबाद 13308) में बम होने की सूचना से अचानक हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही ट्रेन को पटरंगा स्टेशन पर रोक दिया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।
बम की सूचना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, रेलवे पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने व भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर पूरी ट्रेन की जांच शुरू की। सभी कोचों और यात्रियों के सामान की पड़ताल की गई।
घटना की सूचना कन्टोल रूम 112 में दी गई। सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की पूछतांछ में युवक मानसिक रूप से स्वाथ्य नही लगा रहा था। उसके पास से मानसिक बीमारी के दवाओं के पर्चे व जांच रिर्पोट मिली है।
क्षेत्राधिकारी रूदौली आशीष निगम ने बताया कि प्रारंभिक पूंछतांछ में पता चला है कि युवक हजारी बाग झारखंड का रहने वाला है। तथा नोयडा में पढ़ाई कर रहा है। अपने घर जा रहा था। हिरासत में लिए गए युवक को जीआरपी को सौंप दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version