Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर गैर-इरादतन हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

गैर-इरादतन हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

0

अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर कटुईया में हुए गैर-इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सम्मनपुर की टीम ने कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक 23 नवंबर को ग्राम केशवपुर कटुईया में एक व्यक्ति को रामतीरथ व उसके परिजनों द्वारा घर में घुसने के शक में बुरी तरह पीटा गया था। घायल व्यक्ति को पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 24 नवंबर को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विपुल सिंह (35) पुत्र सामसकल सिंह निवासी कल्याणपुर, थाना सम्मनपुर के रूप में हुई।

घटना के संबंध में पंजीकृत मुकदमे में नामजद आरोपी रामतीरथ पुत्र स्व. सुक्खू, उसका पुत्र अतुल एवं पत्नी भानमती को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुल्तानगढ़ पुल के पास बरियावन पट्टी रोड से गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। रामतीरथ और उसके पुत्र अतुल पर विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि भानमती भी एक प्रकरण में नामजद रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप, कांस्टेबल विशाल शर्मा, कांस्टेबल सतीश यादव तथा महिला कांस्टेबल नीलम पाण्डेय शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version