Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जलालपुर,अंबेडकर नगर। रिश्तेदारी में गई किशोरी को अगवा कर रेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक किशोरी अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी जिसे शुक्रवार देर रात जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के विपक्षी विकास राजभर व धोनी निवासी फतेहपुर मोहितपुर पहुंचे और उसे अगवा कर रातों-रात एक बाग में ले आए जहां विकास राजभर ने उसके साथ दुष्कर्म किया तत्पश्चात विपक्षियों ने उसे किसी को बताने पर धमकी भी दिया पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों की विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था कि इसी बीच मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी विकास राजभर को कर्बला बाजार से गिरफ्तार कर लिया जिसे पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत दर्ज मामलों में न्यायालय भेज दिया गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल संतोष कुमार सिंह उप निरीक्षक अजय सरोज कांस्टेबल सौरभ कुमार शुक्ला शामिल रहे कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments