Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

आलापुर, अंबेडकरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी के जनपद आगमन पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह की अगुवाई में पत्रकारों ने जोरदार स्वागत किया। नेवरी बाजार स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संरक्षक शरीफ मसूदी की उपस्थिति में प्रदेश उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी जिले में संगठन की समीक्षा हेतु पहुंचे थे। उन्होंने जिला कमेटी और सभी तहसील अध्यक्षों से मुलाकात कर संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के पूर्व महामंत्री वीरभद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को प्रत्येक दो माह में संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित करने और तहसील अध्यक्षों को प्रत्येक माह बैठक करने का निर्देश देते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लालमणि गोंड, संगठन मंत्री कृष्णचंद्र दूबे, मनोज कुमार मद्धेशिया, राजकुमार मौर्य, तहसील अध्यक्ष गिरिजाशंकर गुप्ता, योगेंद्र यादव, नियाज़ तौहीद सिद्दीकी, अनीश मसूदी, रामबहादुर यादव, अहमद शहाब, सलमान काज़ी, कृष्णा सिंह, आसिफ फारूकी, सालिम फारूकी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments